गीता कोड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की बर्खास्तगी की मांग की

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: गीता कोड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की बर्खास्तगी की मांग की

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयानों को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने मंत्री द्वारा महिलाओं के संदर्भ में की गई हालिया टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

​गीता कोड़ा ने साधा निशाना

​गीता कोड़ा ने मंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरे महिला समाज का अपमान करार दिया है। श्रीमती कोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा महिलाओं के ‘चेहरे की चमक’ को लेकर की गई टिप्पणी न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह बेहद निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग अशोभनीय है।

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

​विवादित बयानों की पुनरावृत्ति

​गीता कोड़ा ने आरोप लगाया कि इरफान अंसारी के लिए महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग करना कोई पहली बार नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी मंत्री द्वारा महिलाओं को ‘रिजेक्टेड माल’ जैसे शब्दों से संबोधित कर अपमानित किया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भी पूर्व में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।

​’मानसिक संतुलन बिगड़ा, इलाज की जरूरत’

​गीता कोड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को उन्हें तत्काल रिनपास (RINPAS) में भर्ती करा देना चाहिए, ताकि वे राज्य की मर्यादा बनाए रख सकें।

​हेमंत सरकार से बर्खास्तगी की मांग

​इस मामले को लेकर गीता कोड़ा ने हेमंत सरकार से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को अविलंब बर्खास्त करने की सख्त मांग की है।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..