चाईबासा: पंडरासाली ओपी में हिरासत में आरोपी के घायल,होने का मामला

 बार एसोसिएशन ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंडरासाली ओपी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ गलत हरकत करने के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक कांडे राम ईचा गुटू घायल होने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। जहाँ एक तरफ पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जेल के डर से खुद को चोट पहुँचाई है, वहीं दूसरी ओर जिला बार एसोसिएशन ने इसे पुलिस की बर्बरता करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, पंडरासाली ओपी पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गलत हरकत अभद्रता के आरोप में कांडे राम को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार नाबालिग की माँ की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया था और उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया था

पुलिस का पक्ष: ‘आरोपी ने खुद को पहुँचाई चोट’

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

​मामले के तूल पकड़ने पर एसडीपीओ बामन टूटी ने स्थिति स्पष्ट करते हुये प्रेस को बताया आरोपी ने जेल जाने के डर और मानसिक अवसाद के कारण थाने में रखे कागज में छेद करने वाले उपकरण से अपने पेट के उपर वार कर लिया और घायल हो गया । एसडीपीओ ने यह भी बताया कि घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वह उपचाराधीन है।

घटना पर जिला बार एसोसिएशन का रुख 

​इस घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन, चाईबासा ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने ज़ारी पत्र मे विरोध दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने हिरासत में आरोपी के साथ अमानवीय व्यवहार किया और मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। उन्होंने इसके दोषियों पर सख्त कार्यवाई की मांग की हैं…

अफवाहों से बचने की अपील

​पुलिस ने इस मामले में फैल रही भ्रामक खबरों पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला विधिसम्मत तरीके से चल रहा है।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..