बार एसोसिएशन ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंडरासाली ओपी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ गलत हरकत करने के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक कांडे राम ईचा गुटू घायल होने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। जहाँ एक तरफ पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जेल के डर से खुद को चोट पहुँचाई है, वहीं दूसरी ओर जिला बार एसोसिएशन ने इसे पुलिस की बर्बरता करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पंडरासाली ओपी पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गलत हरकत अभद्रता के आरोप में कांडे राम को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार नाबालिग की माँ की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया था और उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया था
।
पुलिस का पक्ष: ‘आरोपी ने खुद को पहुँचाई चोट’
Post center
मामले के तूल पकड़ने पर एसडीपीओ बामन टूटी ने स्थिति स्पष्ट करते हुये प्रेस को बताया आरोपी ने जेल जाने के डर और मानसिक अवसाद के कारण थाने में रखे कागज में छेद करने वाले उपकरण से अपने पेट के उपर वार कर लिया और घायल हो गया । एसडीपीओ ने यह भी बताया कि घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वह उपचाराधीन है।
घटना पर जिला बार एसोसिएशन का रुख
इस घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन, चाईबासा ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने ज़ारी पत्र मे विरोध दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने हिरासत में आरोपी के साथ अमानवीय व्यवहार किया और मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। उन्होंने इसके दोषियों पर सख्त कार्यवाई की मांग की हैं…
अफवाहों से बचने की अपील
पुलिस ने इस मामले में फैल रही भ्रामक खबरों पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला विधिसम्मत तरीके से चल रहा है।



