चाईबासा बालू घाट आवंटन में मामले का अनोखा मोड! अखबार में विज्ञापन बाद में आया, टेंडर की तारीखें पहले ही बीत गईं

चाईबासा बालू घाट आवंटन में अनोखा मोड ! अखबार में विज्ञापन बाद में आया, टेंडर की तारीखें पहले ही बीत गई

  1. झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग (पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा) द्वारा ‘The Jharkhand Sand Mining Rules, 2025’ के तहत निकाली गई बालू घाटों की ई-नीलामी (E-Auction) विवादों के घेरे में आ गई है। प्रकाशित आधिकारिक नोटिस और समाचार पत्र की समीक्षा करने पर एक ऐसा प्रशासनिक गड़बड़झाला सामने आया है, जिसने पूरी निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता और नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!
  2. तारीखों का मायाजाल: जब अखबार आने से पहले ही खत्म हो गया समय!

डिजिटल विज्ञापन और पारदर्शिता के दावों के बीच इस टेंडर की समय-सारणी (Timeline) खुद विभाग की मंशा पर सवाल उठा रही है। अखबार की कतरन और नोटिस के मिलान से यह चौंकाने वाला सच सामने आता है:
अखबार में प्रकाशन तिथि यह टेंडर नोटिस एक दैनिक अख़बार के चाईबासा संस्करण में 02 जून 2026 को प्रकाशित हुआ है।
दस्तावेज डाउनलोड करने की अंतिम तिथी नोटिस के कॉलम नंबर 4 के मुताबिक, निविदा शुल्क जमा करने और दस्तावेज डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 25 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे) ही समाप्त हो चुकी थी।
प्री-बिड मीटिंग की तिथि ई-नीलामी से पहले होने वाली विभागीय बैठक 26 मई 2026 (शाम 04:00 बजे)जिला खनन कार्यालय, चाईबासा में तय थी, जो विज्ञापन छपने से 7 दिन पहले ही बीत चुकी थी। टेंडर के लिए आवश्यक तकनीकी दस्तावेज अपलोड करने की आखिरी तिथि 01 जून 2026 (शाम 04:00 बजे) तक थी।
इस बाबत आवाज उठायी है सवाल किया है झारखण्ड आंदोलन कारी सुनील सिरका ने उनका कहना है कि आम जनता और स्थानीय बेरोजगारों को इस ई-नीलामी की जानकारी ही 2 जून को अखबार के माध्यम से मिली, तो वे 25 मई को टेंडर दस्तावेज कैसे खरीदे होंगे और 1 जून को अपने पेपर कैसे अपलोड किए गये होंगे सुनील सिरका का आगे कहना है चाईबासा के इन 7 बालू घाटों के लिए ‘मैच फिक्सिंग’ हुई है ? यह पूरी प्रक्रिया केवल कागजी कोरम पूरा करने और अपने चहेते ठेकेदारों को अंदरूनी लाभ पहुंचाने के लिए रची गई है। जिन 7 बालू घाटों के समूहों (Category-2) की नीलामी होनी है,सुनील कहते है चुनिंदा सिंडिकेट को बैकडेट में इस निविदा की जानकारी देकर उनके दस्तावेज पहले ही ऑनलाइन सबमिट करवा लिए गए। बाद में विभागीय ऑडिट और कानूनी जांच से बचने के लिए विज्ञापन को 2 जून को ‘दिखावे’ के लिए जारी कर दिया गया, ताकि यह कहा जा सके कि हमने सार्वजनिक सूचना दी थी।

⚡ आगे क्या? आज खुलेगी टेक्निकल बिड, कल होगी नीलामी

शेड्यूल के अनुसार,आज यानी 04 जून 2026 को शाम 6:00 बजे जिला स्तरीय समिति द्वारा तकनीकी बिड का मूल्यांकन किया जाएगा, और कल यानी 05 जून 2026 को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इसकी फाइनल ई-नीलामी भी करा दी जाएगी। झारखण्ड आंदोलन कारी सिरका कि माने तो
इतनी हड़बड़ी और गुप्त तरीके से करोड़ों रुपये के बालू राजस्व वाले घाटों को ठिकाने लगाने की यह कोशिश सीधे तौर पर पारदर्शिता की धज्जियां उड़ाती है।
इस गंभीर तकनीकी गड़बड़ी पर जब खनन विभाग के बड़े अधिकारियों से the voice live 24×7 कि ओर से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनकी तरफ से यह स्पष्ट किया गया फ्रेस टेंडर जल्द ही निकाला जायेगा..
#ChaibasaLive #TheVoiceLive24x7 #JharkhandMiningScam #ChaibasaNews #BreakingNews**

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..