https://www.facebook.com/share/p/18akxqri47/
डिजिटल जनगणना के लिए JJWA ने शुरू किया जागरूकता अभियान
चाईबासा: झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (JJWA) द्वारा डिजिटल जनगणना 2026 को लेकर एक विशेष जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र ज्योतिषी के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जनगणना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेंगे।
Post center
इस अभियान के तहत मुख्य रूप से ‘स्वयं गणना’ (Self-Enumeration) पर जोर दिया जा रहा है, ताकि नागरिक आधुनिक तकनीक का उपयोग कर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें। एसोसिएशन का मानना है कि डिजिटल माध्यम से न केवल डेटा सटीक होगा, बल्कि देश के विकास की योजनाओं में पारदर्शिता भी आएगी। इस मौके पर पत्रकारों से भी अपील की गई कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस सूचना को पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।



