सरायकेला: गैलेक्सी स्पोर्ट कंपनी में भीषण विस्फोट,

 ब्लास्ट फर्नेस फटने से 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे; कंपनी प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

चांडिल/सरायकेला: सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत भूयाडीह स्थित गैलेक्सी स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। कंपनी के अंदर अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए।

​ब्लास्ट फर्नेस में हुआ धमाका

​प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा कंपनी के ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) में तकनीकी खराबी या लापरवाही के कारण हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि वहां काम कर रहे तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

​जांच करने पहुंचे लेबर इंस्पेक्टर को रोका, प्रबंधन फरार

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लेबर इंस्पेक्टर जांच के लिए कंपनी पहुंचे, लेकिन उन्हें मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया। कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। घंटों इंतजार के बाद मजबूरन लेबर इंस्पेक्टर को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

​प्रशासन के अधिकारी को अंदर जाने से रोकना अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, घटना के बाद से ही कंपनी के अधिकारी अपने फोन बंद कर चुके हैं और कंपनी के मालिक सहित अन्य जिम्मेदार कर्मचारी मौके से फरार हैं।

​क्या छुपा रहा है प्रबंधन?

​कंपनी प्रबंधन की इस संदिग्ध चुप्पी और कर्मचारियों की गैर-मौजूदगी ने इलाके में कई तरह की अफवाहों को जन्म दे दिया है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या हादसे में हताहतों की संख्या तीन से अधिक है? कंपनी का प्रबंधन जांच से क्यों भाग रहा है?

​घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। प्रशासन द्वारा इस मामले में सख्ती बरतने और कंपनी प्रबंधन पर तत्काल कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..