अग्रवाल सभा रांची चुनाव: नामांकन वापसी के बाद मैदान में 31 उम्मीदवार, अंतिम सूची जारी

अग्रवाल सभा रांची चुनाव: नामांकन वापसी के बाद मैदान में 31 उम्मीदवार, अंतिम सूची जारी

रांची: अग्रवाल सभा रांची के सत्र 2026-28 की कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया अब अपने निर्णायक दौर में है। नामांकन वापसी की निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 31 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

​नामांकन और नाम वापसी की स्थिति

​चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 36 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए थे। निर्वाचन समिति द्वारा सभी नामांकन-पत्रों की विधिवत जांच की गई, जिसमें सभी वैध पाए गए। नाम वापसी के अंतिम दिन 5 उम्मीदवारों ने स्वेच्छा से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, जिसके बाद अब 31 प्रत्याशी चुनावी समर में डटे हुए हैं।

​चुनावी मैदान में शामिल उम्मीदवार

​निर्वाचन समिति द्वारा जारी अंतिम सूची के अनुसार, निम्नलिखित उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं:

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

​अजय कुमार खेतान, अजय कुमार डिडवानिया, अनिल अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अरुण भरतिया, अशोक कुमार लाठ, किशन कुमार पोद्दार, कौशल कुमार राजगढ़िया, जितेश अग्रवाल, नरेश कुमार बंका, निकुंज पोद्दार, निर्मल कुमार बुधिया, विजय कुमार खेतान, विनोद कुमार टिबड़ेवाल, मनोज कुमार चौधरी, मनोज कुमार ढाढनिया, मुकेश जाजोदिया, राजकुमार मित्तल, रामाशंकर बगड़िया, रौनक झुनझुनवाला, विकास अग्रवाल, शारदा ड्रोलिया, सज्जन कुमार पाड़िया, संजय बजाज, संजय सर्राफ, सुनील कुमार केडिया, सुनील कुमार पोद्दार, सुभाष चंद्र पटवारी, सुरेश कुमार चौधरी, सुरेश कुमार पोद्दार और सौरभ बजाज।

​निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध निर्वाचन समिति

​महाराजा अग्रसेन भवन में अंतिम सूची जारी करने के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही है।

​इस अवसर पर निर्वाचन पदाधिकारी राजेंद्र केडिया और नंदकिशोर पाटोदिया भी उपस्थित थे। तीनों पदाधिकारियों ने इस चुनाव को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई है। उक्त जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी राजेंद्र केडिया द्वारा दी गई।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..