पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची पुनरीक्षण, 2.19 लाख से अधिक वोटर विसंगतियों की चपेट में,

58 हजार से अधिक की मैपिंग नहीं हुई

जिले में सर्वाधिक मँझगांव मे असंग्रहणीय तथा 49,509  मतदाता विसंगति वाले हैं।

15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, 1950 नंबर से ले सकते हैं मदद 

​भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) 2026 के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन ने बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9,04,671 मतदाता दर्ज हैं, लेकिन मैपिंग, असंग्रहणीय और विसंगतियों के आंकड़ों ने राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। जिलेभर में कुल 2,19,241 मतदाताओं के रिकॉर्ड में गंभीर विसंगतियां पाई गई हैं, जबकि 58,594 मतदाताओं की कोई मैपिंग ही नहीं हो पाई है। अब इस विसंगति को केवल विभागीय चूक नहीं माना जा सकता इसके कई कारण मतदाताओं की ओर से भी परिलक्षित हुए हैं..
​जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रवार बात करें तो 52-चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,98,660 मतदाता हैं, जिनमें 14,321 की मैपिंग नहीं हुई है, 36,651 असंग्रहणीय हैं और 49,509 मतदाता विसंगतियों के शिकार हैं। इसी प्रकार 53-मझगांव विधानसभा क्षेत्र में 1,84,398 कुल मतदाताओं में से 8,351 की मैपिंग नहीं, 33,810 असंग्रहणीय तथा 49,509 (जिले में सर्वाधिक) मतदाता विसंगति वाले हैं।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 54-जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,63,947 कुल मतदाता हैं, जिनमें 11,673 बिना मैपिंग, 34,888 असंग्रहणीय और 39,586 विसंगति वाले हैं। 55-मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,81,426 कुल मतदाता दर्ज हैं, जहाँ 12,295 की मैपिंग नहीं है, 41,054  असंग्रहणीय श्रेणी में हैं, और 42,091 मतदाता विसंगतियों से प्रभावित हैं। वहीं 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,76,240 कुल मतदाताओं में 11,954 की मैपिंग नहीं हुई है, 33,164 असंग्रहणीय हैं और 38,462 मतदाता विसंगति वाले पाए गए हैं। संपूर्ण पश्चिमी सिंहभूम जिले की बात करें तो कुल 9,04,671 मतदाताओं में से 58,594 की मैपिंग नहीं, 1,79,567 असंग्रहणीय और 2,19,241 मतदाता विसंगतियों की चपेट में हैं।
*​समस्या समाधान के लिए प्रशासन का विशेष अभियान

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

​मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, सुधारने या एक मतदान केंद्र से दूसरे केंद्र पर नाम स्थानांतरित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत 08 एवं 09 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर प्रपत्र-6, 7 एवं 8 प्राप्त करने हेतु प्रथम कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक सभी पंचायत भवनों में विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी।
​इसके अतिरिक्त, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को मतदान केंद्रों पर दूसरा विशेष कैंप लगाया जाएगा, तथा 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक मतदान केंद्र क्षेत्रों में ‘Home-to-Roll Verification’  का अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी प्रविष्टि की जांच कर लें। किसी भी प्रकार की कठिनाई या सहायता के लिए मतदाता टोल-फ्री नंबर 1950 या निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट/एप [https://ecinet-eci.gov.in/ECINET](https://ecinet-eci.gov.in/ECINET) App पर संपर्क कर सकते हैं।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..