WAN-IFRA एशिया डिजिटल मीडिया अवॉर्ड्स

 डिजिटल पत्रकारिता में बीबीसी और कलेक्टिव न्यूज़रूम का दबदबा

नई दिल्ली/चाईबासा: डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले ‘WAN-IFRA डिजिटल मीडिया अवॉर्ड्स साउथ एशिया 2026’ के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष के पुरस्कारों में बीबीसी न्यूज़ ने तीन प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर अपनी वैश्विक धाक जमाई है। वहीं, बीबीसी के डिजिटल संचालन से जुड़े ‘कलेक्टिव न्यूज़रूम’  ने भी अपनी डेटा-पत्रकारिता के दम पर स्वर्ण पदक  अपने नाम किया है।

डिजिटल नवाचार में नए मानक

इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों में बीबीसी की सफलता यह दर्शाती है कि सूचना की सटीकता और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उसकी प्रस्तुति का संयोजन आज के समय में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ‘कलेक्टिव न्यूज़रूम’ को ‘बेस्ट डेटा विज़ुअलाइज़ेशन’ श्रेणी में स्वर्ण पदक मिलना, डिजिटल पत्रकारिता में शोध और डेटा के महत्व को रेखांकित करता है।

अध्यक्ष की कलम से: झारखण्ड पत्रकारों के लिए सीख

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (JJWA) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे आधुनिक पत्रकारिता का भविष्य बताया है। उन्होंने कहा:

“बीबीसी और कलेक्टिव न्यूज़रूम जैसे संस्थानों की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि पत्रकारिता अब सिर्फ सूचना देने का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि यह तकनीक और नवाचार का समागम बन गई है। मैं झारखंड के अपने सभी साथी पत्रकारों से आह्वान करता हूँ कि वे केवल परंपरागत तरीके तक सीमित न रहें… डिजिटल बेस मे भी मुखर पत्रकारिता करे चाईबासा जैसे छोटे शहरों से भी यदि हम मुखर पत्रकारिता तकनीकी का सही इस्तेमाल करें, तो हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवा सकते हैं।” राज्य मे होती पत्रकारिता की उपेक्षा  के बीच अपेक्षा न करे! केवल और केवल पत्रकारिता करे 

WAN-IFRA के ये पुरस्कार इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि आने वाला समय ‘डिजिटल-फर्स्ट’ पत्रकारिता का है, जहाँ चापलूसिता रहती पत्रकारिता निष्पक्षता के साथ-साथ तकनीकी दक्षता ही किसी न्यूज़ संस्थान/पत्रकार की असली ताकत बनेगी।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..