छात्र आंदोलन का इतिहास फिर से दोहराने का वक्त आ गया है: सुबोधकांत सहाय

 ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रांची में स्टूडेंट्स मैराथन का आयोजन, पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

विजयी प्रतिभागियों को छात्र नेता कन्हैया कुमार ने किया सम्मानित

रांची।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि देश में एक बार फिर छात्र आंदोलन का इतिहास लिखने का वक्त आ गया है। छात्रों की यह गूंज दिल्ली दरबार में बैठी केंद्र की भाजपा सरकार के कानों तक पहुंचने लगी है। इतिहास गवाह है कि जिसने भी छात्रों की मांगों को नजरंदाज किया है, उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

​यह बातें उन्होंने रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में रांची जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के दौरान कहीं।

​राहुल गांधी ही दे सकते हैं मोदी को करारा जवाब: सहाय

​अपने संबोधन में सुबोधकांत सहाय ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक सर्वमान्य नेता हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंख से आंख मिलाकर बात करने और उन्हें करारा जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों और उनके भविष्य को संवारने के लिए कांग्रेस पार्टी ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया है और यह गूंज अब थमने वाली नहीं है। अहंकार में डूबी केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

​पेपर लीक और छात्रों के साथ अन्याय के खिलाफ बड़ी लड़ाई

​कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ नेता राहुल गांधी ने एक बड़ी लड़ाई का आह्वान किया है। इसी संकल्प के साथ “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूती मिले और देशभर के छात्रों की आवाज़ बुलंद हो सके।

​कार्यक्रम में शामिल रहे ये प्रमुख दिग्गज

​इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगारी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक कन्हैया कुमार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब, और प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मराबी मौजूद रहे।

​इनके अलावा रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा, विनय सिंह दीपू, शिल्पी वर्मा, सौरभ अग्रवाल, अरुण मिश्रा पप्पू, धर्मराज राम, पंकज शर्मा सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..