निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : उपायुक्त अभिजीत सिन्हा

15वें वित्त आयोग के स्वास्थ्य मद से संचालित निर्माण योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

दुमका। जिले में स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन तथा 15वें वित्त आयोग के स्वास्थ्य मद से संचालित निर्माण योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में भवन प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, एनआरईपी एवं जिला परिषद द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन स्वीकृत योजनाओं की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक पूरे नहीं हुए हैं, उनके संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा देय राशि में आवश्यक कटौती की जाए। साथ ही संबंधित विभागों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के तहत 15वें वित्त आयोग के स्वास्थ्य मद से स्वीकृत योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण कार्यों को मिशन मोड में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया!बैठक में विभिन्न विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..