स्कूल में दो नन्हें बच्चों के बीच हुई लड़ाई,अभिभावक ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
चाईबासा: शहर के एक निजी विद्यालय में दो छोटे बच्चों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक बच्चे की आंख के पास चोट लगने के बाद उसके अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल परिसर में पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण यह घटना हुई। उनका कहना है कि घायल बच्चे को तत्काल समुचित प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया
तथा घटना की जानकारी भी समय पर नहीं दी गई।
घटना के बाद अभिभावकों ने संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
स्कूल में दो नन्हें बच्चों के बीच हुई लड़ाई,अभिभावक ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप



