हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में पुरुषोत्मी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों से गूंजा दरबार

रांची: हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को पुरुषोत्मी एकादशी के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया और दिन भर भजनों व जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

मंगला आरती से शुरू हुआ उत्सव
​सुबह 5:30 बजे मंगला आरती के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में बाबा का प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार किया गया। सुबह 8:30 बजे जैसे ही श्रृंगार आरती हुई, भक्तों का तांता लग गया।
​श्रद्धालुओं का मानना है कि हरमू रोड स्थित इस दरबार में जो भी भक्त सच्चे और निस्वार्थ भाव से अपनी अर्जी लेकर आता है, बाबा श्याम उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।  ‘हारे के सहारे की जय’, ‘श्याम प्यारे की जय’ और ‘खाटू के वासी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
सेवा और प्रसाद का वितरण
​मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल के निर्देशन में मंदिर में भक्तों की कतार के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। दोपहर 12:30 बजे तक भक्तों के बीच अनवरत रूप से प्रसाद और फलों का वितरण किया गया। बारिश के बावजूद, शाम 4:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

​एकादशी का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे से शुरू हुआ। राजीव कुमार सिन्हा और श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शिनी ने अपने परिवार के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की और बाबा को केसरिया पेड़ा, रबड़ी, मगही पान व फलों का भोग अर्पित किया।
​भजन संध्या की शुरुआत मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं:
​श्यामसुंदर शर्मा: गुरु वंदना
​अनुज मोदी: रानी सती दादी वंदना
​वेद भूषण जैन: भोले बाबा वंदना
​सलज अग्रवाल एवं गौरव अग्रवाल: श्याम बाबा की वंदना
​देर रात्रि आरती के साथ इस भव्य संकीर्तन का समापन हुआ। इस दौरान मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल, श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, विष्णु चौधरी, पंकज गाड़ोदिया, प्रवीण सिंघानिया, रोहित अग्रवाल, राजेश ढांढनीया, स्नेह पोद्दार, अनिल नारनोली, रोशन खेमका, दिनेश अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, यश सुरेका सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद थे।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..