झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026

रांची: झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचकर मंगलवार से शुरू होने जा रहे ‘झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026’ की तैयारियों का निरीक्षण किया। मंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेने के साथ-साथ विभाग के सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की।
तकनीक और व्यापार का होगा संगम
निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह मेला कृषि, तकनीक और व्यापार के एक भव्य संगम का साक्षी बनेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत उपकरणों, नवाचारों और कृषि विशेषज्ञों से सीधे रूबरू कराना है।
Post center
मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
तीन दिवसीय यह कृषि व्यापार मेला 16, 17 एवं 18 जून तक आयोजित होगा। मेले का भव्य शुभारंभ मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा किया जाएगा।
किसानों और उद्यमियों को निमंत्रण
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य के समस्त किसान भाई-बहनों, कृषि उद्यमियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा:
”मैं राज्य के सभी किसान भाई-बहनों, कृषि उद्यमियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को इस ऐतिहासिक आयोजन में सादर आमंत्रित करती हूं। आइए, खेती को आधुनिकता, नवाचार और समृद्धि से जोड़ने के इस महापर्व का हिस्सा बनें।”
यह आयोजन झारखंड के कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहाँ किसान अपनी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ नई संभावनाओं को तलाश सकेंगे।



