मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म 
रांची: राजधानी के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित कल्याण एवं विकास समिति के प्रांगण में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। अपर बाजार स्थित ‘बालाजी फैशन ड्यूक’ के संचालक और समाजसेवी दंपत्ति मुकेश पोद्दार एवं उषा पोद्दार के सौजन्य से आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली बच्चों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया।
मानव सेवा को बताया सर्वोपरि
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उषा पोद्दार ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने आगे कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने से जो आत्मसंतुष्टि मिलती है, वह किसी अन्य कार्य से नहीं मिल सकती।
Post center
श्रीमती पोद्दार ने समाज के सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनका उत्साहवर्धन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यों के लिए सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों को हमेशा आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पुनीत कार्य के दौरान समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी तुषार कांति शीट, तापस घोष, ललन कुमार मिश्र और गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने समाजसेवी दंपत्ति के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।



