झारखंड में SIR प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, JMM ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र
रांची/चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान हाउसहोल्ड एन्यूमरेशन में कथित गड़बड़ियों, अनमैप्ड मतदाताओं और डेटा विसंगतियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से जवाब तलब किया है।
पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र लिखकर पूछा है कि SIR के दौरान सामने आए Anomaly एवं Unmapped Status वाले मामलों की संख्या कितनी है और इनके समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं BLO को जारी निर्देशों की जानकारी भी मांगी गई है।
JMM ने यह भी सवाल उठाया है कि यदि किसी मतदाता का नाम त्रुटिपूर्ण तरीके से प्रभावित हुआ है तो उसे सुधारने के लिए क्या व्यवस्था की गई है। पार्टी ने मांग की है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे.
Post center
#Jharkhand #SIR #ElectionRevision #JMM #ChaibasaLiveTheVoice #JharkhandPolitics #VoterListUpdate




