ब्रेकिंग: BLA-2 डेटा गड़बड़ी मामले पर जिला प्रशासन सख्त; डीसी मनीष कुमार ने दिए जांच के आदेश

  1. ब्रेकिंग: BLA-2 डेटा गड़बड़ी मामले पर जिला प्रशासन सख्त; डीसी मनीष कुमार ने दिए जांच के आदेश

चाईबासा: जिले में 908 BLA-2 मामले में 59 BLA-2 के आंकड़ों में हुई गड़बड़ी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस गंभीर मामले को लेकर ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिसानू राय ने ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की थी।

मुख्य बिंदु:

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366
  • प्रशासन का भरोसा: राजनीतिक दलों की बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने त्रिसानू राय को आश्वस्त किया है कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा और इसकी जांच की जाएगी।
  • क्या है मामला: कांग्रेस प्रवक्ता त्रिसानू राय ने आरोप लगाया है कि 908 BLA-2 के आंकड़ों में 59 का फेरबदल पाया गया है,
  • कांग्रेस की कड़ी चेतावनी: त्रिसानू राय ने स्पष्ट कहा है कि आंकड़ों में हेरफेर का यह मामला अत्यंत गंभीर प्रतीत होता है। कांग्रेस अब इस पूरी प्रक्रिया की ‘क्लोज मॉनिटरिंग’ करेगी और हर स्तर पर इस पर नज़र रखेगी।

​इस मामले पर प्रशासन का रुख और आगे की कार्रवाई अब देखना महत्वपूर्ण होगा।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..