74 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
चाईबासा, झारखंड: झिंकपानी स्थित एसीसी लिमिटेड (ACC Limited, Chaibasa Cement Works) ने अपने संयंत्र को बंद करने का निर्णय लिया है। कंपनी द्वारा श्रम मंत्रालय, भारत सरकार को भेजी गई औपचारिक सूचना के अनुसार, 16 अगस्त 2026 से चाईबासा सीमेंट वर्क्स का परिचालन बंद हो जाएगा।
बंद होने का कारण:
कंपनी प्रबंधन ने संयंत्र बंद करने के पीछे प्रमुख रूप से तीन कारण बताए हैं:
- चूना पत्थर (Limestone) के खदानों का भंडार समाप्त होना।
- क्लिंकर उत्पादन की लागत में भारी वृद्धि।
- संयंत्र का 1946 में स्थापित होना, जो अब पुराना और अक्षम (inefficient) हो चुका है।
74 कर्मचारियों पर असर:
Post center
इस निर्णय से कंपनी में कार्यरत 74 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वे औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 के प्रावधानों के अनुसार कर्मचारियों के बकाया भुगतान और मुआवजे का निपटान करेंगे। प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों को नोटिस अवधि के बदले एक महीने का वेतन और देय मुआवजा, दो महीने की सूचना अवधि पूरी होने के तुरंत बाद प्रदान किया जाएगा।
कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता राज गुरुंग द्वारा 15 जून 2026 को जारी इस सूचना की प्रति उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को भी भेज दी गई है।




