अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में चंदन द्वादशी पर श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार,

 खीर-चूरमा का लगा भोग

रांची: श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में चंदन द्वादशी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर खाटू नरेश श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।

खीर-चूरमा का विशेष भोग

चंदन द्वादशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को संध्या 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रभु को उनके प्रिय भोग ‘खीर-चूरमा’ अर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान खुशबू-संजय गोयल थे, जिन्होंने विधि-विधान के साथ श्याम बाबा को भोग लगाया।

धार्मिक अनुष्ठान और जयकारे

कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और गोयल परिवार द्वारा गणेश पूजन से हुई। इसके बाद मंदिर में विराजमान वीर बजरंगबली और शिव परिवार का भी विशेष पूजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के फल और मिष्ठान अर्पित किए गए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हारे के सहारे की जय’ और ‘लखदातार की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

भक्तों के लिए उत्तम व्यवस्था

मंदिर परिसर में ही खीर-चूरमा का भोग तैयार किया गया था, जिसका प्रसाद 550 से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया। भक्त कतारबद्ध होकर प्रसाद प्राप्त करते नजर आए। श्री श्याम मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और चरण पादुका रखने की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने में विकास पाड़िया, प्रदीप अग्रवाल, अभिषेक डालमिया, अजय साबू, प्रमोद बगड़िया, महेश सारस्वत, अमित जलान, प्रियांश पोद्दार और ज्योति पोद्दार सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..