हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी की धूम

 दर्शन के लिए दिन भर खुले रहेंगे मंदिर के पट

रांची (टीवीएल डेस्क): हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में आज, 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी का महापर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपाल मुरारका के दिशा-निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

भव्य सजावट और विशेष श्रृंगार

  1. निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है, जिसके लिए दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और रायपुर से विशेष फूल मंगाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने मंदिर की साज-सज्जा में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। आज बाबा श्री श्याम का दिव्य और अनुपम श्रृंगार किया गया है, जिसमें सूरत से विशेष रूप से मंगवाए गए नवीन वस्त्रों से बाबा को सुसज्जित किया गया है।

दर्शन व्यवस्था और अखंड ज्योति

मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर मंदिर के पट आज पूरे दिन भक्तों के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइन की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि भक्त बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन कर सकें।

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

​मुख्य कार्यक्रम आज रात्रि 9:30 बजे से अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ शुरू होगा। मंडल के वरीय उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया गणेश वंदना के साथ संकीर्तन की शुरुआत करेंगे। अखंड ज्योति प्रज्वलित करने का सौभाग्य इस वर्ष मंडल के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य स्नेह पोद्दार और स्नेहा पोद्दार को प्राप्त होगा।

प्रसाद और धार्मिक अनुष्ठान

आज के दिन विशेष भोग और फल सवामणी का आयोजन किया गया है। राजेश ढांढनीया अपने परिवार के साथ सवामणी भोग अर्पित करेंगे, वहीं प्रवीण जायसवाल एवं सौरव चौधरी फल सवामणी भोग अर्पित करेंगे। प्रसाद वितरण की व्यवस्था मंडल के पदाधिकारी पंकज गाड़ोदिया, विष्णु चौधरी, प्रवीण सिंघानिया, आदित्य लोहिया और रोहित अग्रवाल की देखरेख में संपन्न होगी। कोषाध्यक्ष मनोज खेतान कीर्तन और व्यवस्थाओं के प्रबंधन में सक्रिय हैं।

कल होगा द्वादशी का विशेष कार्यक्रम

महामंत्री गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी कि कल, शुक्रवार 26 जून को द्वादशी के अवसर पर प्रातः 9:15 बजे से पुनः अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। इस दौरान बाबा श्री श्याम को विशेष भोग के रूप में ‘खीर-चूरमा’ अर्पित किया जाएगा।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..