ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय
रांची/ग्वालियर।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को ग्वालियर के चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी के जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
स्व. चंद्रशेखर का कार्यकाल मील का पत्थर: सुबोधकांत सहाय
समारोह को संबोधित करते हुए श्री सहाय ने स्व. चंद्रशेखर के विराट व्यक्तित्व और उनके कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में स्व. चंद्रशेखर का कार्यकाल भारतीय राजनीति में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।
Post center
सुबोधकांत सहाय ने कहा, “स्व. चंद्रशेखर जी का व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली ऐसी है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण और संघर्षपूर्ण जीवन देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय है।”
प्रबुद्ध वर्ग की रही उपस्थिति
इस विशेष आयोजन में ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
#SubodhKantSahay #ChandraShekhar #Gwalior #NewsUpdate #JharkhandPolitics #JanmShatabdi



