जेसीआई रांची उड़ान के ‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम-2026’

 फैशन एग्जीबिशन का 17 जुलाई से होगा आगाज

रांची: सामाजिक सरोकारों के लिए पहचानी जाने वाली संस्था ‘जेसीआई रांची उड़ान’ एक बार फिर फैशन और लाइफस्टाइल के दीवानों के लिए अपने बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम-2026’ के साथ तैयार है। दो दिवसीय इस भव्य फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का शुभारंभ आगामी 17 जुलाई को राजधानी के कांटा टोली-डंगरा टोली रोड स्थित ‘स्वर्ण भूमि’ सभागार में होगा।

​आयोजन की आधिकारिक घोषणा करते हुए शुक्रवार को रांची के रॉक गार्डन स्थित ओडीआई रेस्टोरेंट में प्रदर्शनी का पोस्टर रिलीज किया गया।

​देश भर के उद्यमियों का जुटान

​जेसीआई रांची उड़ान की प्रेसिडेंट प्रिया लखोटिया ने बताया कि ‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम’ पिछले कई वर्षों से शॉपिंग प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इस वर्ष भी यह प्रदर्शनी और अधिक भव्य होने वाली है। इसमें जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, इंदौर, आसनसोल और कटक जैसे प्रमुख शहरों के उद्यमी अपने नवीनतम और आकर्षक उत्पाद लेकर पहुंच रहे हैं।

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

​क्या-क्या होगा खास?

​दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में खरीदारी का पूरा ध्यान रखा गया है, जहाँ एक ही छत के नीचे कई विकल्प मौजूद होंगे:

  • फैशनेबल परिधान: महिलाओं और बच्चों के लिए नवीनतम ट्रेंड्स के कपड़े।
  • ज्वैलरी व एसेसरीज: ट्रेंडी फैशन ज्वैलरी और एक्सेसरीज।
  • होम डेकोर: घर को सजाने के लिए आकर्षक लाइफस्टाइल उत्पाद।
  • त्योहारी उपहार: आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष राखी एवं उपहारों का संग्रह।
  • फूड कोर्ट: स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के लिए विभिन्न फूड स्टॉल्स।

​प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों के लिए विशेष ऑफर्स, आकर्षक उपहार और कई सरप्राइज भी रखे गए हैं।

​पोस्टर रिलीज के दौरान ये रहे उपस्थित

​पोस्टर रिलीज कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी के प्रायोजकों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जेसीआई रांची उड़ान की प्रेसिडेंट प्रिया लखोटिया के साथ आईपीपी अदिति मेवाड़ा, फाउंडर प्रेसिडेंट राखी जैन, पूर्व पीआरओ पूजा केसरी, निधि सर्राफ, पीआरओ शिल्पी अग्रवाल सहित संस्था की अन्य सदस्यगण उपस्थित थीं।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..