16 जुलाई को होगा ब्रह्म भोज,कल पुनः होगी संध्या 5 बजे से बैठक
Post center
चाइबासा (पश्चिमी सिंहभूम): अमला टोला स्टेशन रोड स्थित भगवती निवास (श्री शनि साईं मंदिर) में झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र ज्योतिषी की स्वर्गीय माता जी सुंदर देवी की पावन स्मृति में शोक सभा व श्राद्ध कर्म का आयोजन किया गया। इस दुखद घड़ी में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
विदित हो कि माता जी सुंदर देवी (91 वर्ष) का परलोक गमन बीते 4 जुलाई को हो गया था। इसी श्रृंखला में आज आयोजित शोक सभा में सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। उपस्थित लोगों ने माता जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि माता जी की आत्मिक शांति के लिए आगामी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12:30 बजे से ब्रह्म भोज का आयोजन निर्धारित किया गया है।
शोक सभा में पहुंचे कई प्रमुख लोग
माता जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने और परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए शहर की कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक हस्तियां पहुंचीं। उपस्थित रहने वाले मुख्य लोगों में शामिल हैं:
मुकुंद रूंगटा (प्रसिद्ध समाज सेवी सह उद्योगपति) उद्योग पति सह समाज सेवी दीपक भालोटिया (जमशेदपुर )
रमेश खीरवाल (नगर पर्षद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी)
निरंजन गोयल (पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष)
पवन शर्मा (भाजपा जिला मंत्री)
मुन्ना शर्मा (समाज सेवी)
ललित शर्मा (समाज सेवी)
सरदार गुरुमुख सिंह, बिल्लू रॉय, शिव बजाज,
इनके अलावा शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यावसायिक वर्ग के लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय आम नागरिक भी शोक सभा में शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।




