उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने शिक्षा विभाग एवं पीएम पोषण योजना की समीक्षा की
खूंटी: उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने शिक्षा विभाग एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना की समीक्षा बैठक कर जिले के विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया। बैठक में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन योजना के संचालन, स्वच्छता व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित मेनू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
उन्होंने विद्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं की नियमित निगरानी करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा और पोषण बच्चों के समग्र विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए इनसे जुड़ी योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में शिक्षा विभाग एवं पीएम पोषण योजना से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने पर बल दिया गया।
उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने शिक्षा विभाग एवं पीएम पोषण योजना की समीक्षा की



