रांची: श्री माहेश्वरी सभा द्वारा महेश नवमी महोत्सव का भव्य आयोजन,

रांची। महेश नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा समाज के परिवारों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। इन प्रतियोगिताओं में माहेश्वरी परिवार के सदस्यों ने बेहद उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। सभा की ओर से अब सफल प्रतिभागियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

​प्रतियोगिताओं के परिणाम और विजेता

​महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

1. फॅमिली हंगामा नाईट

कार्यक्रम संयोजकों ममता डागा, विनीता बिहानी, कविता मंत्री, पूनम राठी, अंकित काबरा, साकेत बिहानी एवं हार्दिक बिहानी के नेतृत्व में आयोजित इस रोमांचक कार्यक्रम में 8 परिवारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

  • प्रथम: एक्सपर्ट कंकानी
  • द्वितीय: साबू सितारे
  • तृतीय: साबू सेना

2. फनताक्षरी (अंताक्षरी)

Post center

IMG-20260701-WA0366
IMG-20260701-WA0366

स्थानीय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में समाज की 20 टीमों ने भाग लिया। मुख्य निर्णायक अनिल साबू एवं गोकुल मोहता तथा संयोजकों खुशबू साबू, रेखा माहेश्वरी और श्याम बिहानी ने विजेताओं की घोषणा की।

  • प्रथम: नीरज-विनिता चितलांगिया
  • द्वितीय: पूजा सारदा-पूजा सारदा
  • तृतीय: मनीषा बियानी-निकिता सारदा

3. स्कूटोथन

सौरभ साबू एवं प्रतीक साबू के संयोजन में आयोजित स्कूटोथन में कुल 50 प्रतिभागियों ने अपना कौशल दिखाया।

  • प्रथम: उज्जवल साबू व पुलकित मोहता
  • द्वितीय: प्रथम शारडा व यश बाहेती
  • तृतीय: सिद्धार्थ साबू व आकांशा साबू

​पुरस्कार वितरण समारोह

​संयोजक अंकुर डागा एवं सुरेश सारडा ने जानकारी दी कि इन सभी विजेताओं को सम्मान देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतिम दिन, रविवार 28 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

The Voice Live 24x7

The Voice Live 24x7 संपादक प्रोफाइल जीतेन्द्र ज्योतिषी वर्तमान में the voice के प्रधान सम्पादक के साथ 'झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन'के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं..